बारिश नहीं होने से खेत पूरी तरीके से सूखे, किसान पर सूखे की मार

नैनीताल l इस बार बारिश नहीं होने से पहाड़ों का बुरा हाल है l बारिश नहीं होने से किसानों के खेत पूरी तरह से शुभ चुके हैं किसानों ने जो बीच खेतों में बोए थे वह उग तक नहीं पाए हैं l यदि प्रदेश सरकार ने शीघ्र ही इस पर कोई विचार नहीं किया तो सैकड़ों किसान भुखमरी के कगार पर आ जाएंगे l पिछले अक्टूबर माह से.बारिश न होने से पहाड़ भयंकर सूखे की चपेट मैं आ गया है जिससे गेहूं की फसल उगी तब नहीं तथा सब्जी फल पट्टी रामगढ़ धारी मैं मटर आलू की जो फसल जनवरी फरवरी मैं बोई जाती है इस बार जमीन मैं नमी नहीं होने के कारण जमीं ही नहीं पूरी फसल बर्बाद हो चुकी है l फलदार वृक्षों पर फूल भी गर्मी की बजह से जल्दी फूल आ गये l नमी नहीं होने के कारण उस पर दाना कैसे बढेगा एवं कई पेड़ अब सूखने के कगार पर आ गए हैं जिन लोगों ने नये फलदार पेड़ लगाये हैं वह पेड़ भी जीवित नहीं रह पायेंगे l बारिश नहीं होने से जमीन पूरी तरह सूख चुकी है l
विषम भौगोलिक परिस्थिति वाले पहाड़ मैं पेयजल की पहले ही काफी समस्या थ इस वर्ष बारिश नहीं होने से जल स्रोत भी पूरी तरीके से सूख चुके हैं l 100 प्रतिशत सूखा हो चुका है lसरकार को इस पर सर्वे करके किसानों की मदद करनी होगी अन्यथा किसान पूरी तरीके से भुखमरी के कगार पर आ जाएगा l हरतोला रामगढ़ के किसान तारा दत्त तिवारी ने बताया कि यहां के किसान इस बार बारिश नहीं होने से काफी परेशान हैं और उनका साल भर की मेहनत पूरी तरीके से बारिश नहीं होने से बर्बाद हो गया है उन्होंने बताया किसान खेती पर आश्रित थे और अब जीवन यापन का बडा़ संकट उत्पन्न हो गया है उन्होंने बतायाआढती /बनियों से किसान बीज लेता है अब फसल उगी ही नहीं तो उन कारण इस बार कैसे चुकायेगा यह गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है l उन्होंने बताया सरकार को इस पर शीघ्र ही विचार करना चाहिए यदि किसानों को मुआवजा नहीं मिला तो वह भूखमरी के कगार पर आ जाएंगे l











