डी.एस.बी. परिसर में बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर प्रवेश की प्रोविजनल सूची जारी

नैनीताल, । कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डी.एस.बी. परिसर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर (गणित एवं जीव विज्ञान समूह) की प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। विश्वविद्यालय द्वारा बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर (गणित समूह) की द्वितीय प्रोविजनल प्रवेश सूची तथा बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर (जीव विज्ञान समूह) की प्रोविजनल प्रवेश सूची जारी कर दी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथियों में प्रवेश लेने के निर्देश दिए गए हैं।
गणित समूह के चयनित अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया 24 जुलाई से 27 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे के मध्य केमिस्ट्री लेक्चर रूम (सी.एल.आर.) में सम्पन्न होगी। वहीं जीव विज्ञान समूह के अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया इसी अवधि में बॉटनी लेक्चर थिएटर (बी.एल.टी.), वनस्पति विज्ञान विभाग, डी.एस.बी. परिसर, नैनीताल में सम्पन्न होगी।
बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर (गणित समूह) की प्रवेश समिति के संयोजक डॉ. सुनील चनियाल तथा बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर (जीव विज्ञान समूह) की प्रवेश समिति के संयोजक डॉ. एम. सुहैल जावेद ने बताया कि प्रवेश के समय अभ्यर्थियों को कक्षा 10 एवं 12 की अंकतालिकाओं सहित सभी मूल प्रमाण-पत्र, स्थानांतरण प्रमाण-पत्र (टी.सी.), चरित्र प्रमाण-पत्र, प्रव्रजन प्रमाण-पत्र (माइग्रेशन), जाति, मूल निवास एवं ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो), एनसीसी/एनएसएस/खेल आदि के वेटेज संबंधी प्रमाण-पत्र, गैप वर्ष का शपथ-पत्र (यदि लागू हो), समर्थ पोर्टल पर भरे गए आवेदन पत्र की एक मुद्रित प्रति, सभी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां तथा दो नवीन पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 27 जुलाई 2026 को अपराह्न 2:00 बजे के बाद प्रवेश का दावा स्वतः निरस्त माना जाएगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है।