प्रो. कमल के. पांडे को सीपीआरजी की सलाहकार समिति में मिली जिम्मेदारी

हल्द्वानी। शिक्षाविद प्रो. कमल कुमार पांडे को नई दिल्ली स्थित सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च एंड गवर्नेंस (सीपीआरजी) की सलाहकार समिति में शामिल किया गया है। प्रो. पांडे कुमाऊँ विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्ट्रार और उच्च शिक्षा के पूर्व निदेशक रह चुके हैं। मंडी हाउस, नई दिल्ली में स्थित सीपीआरजी शिक्षा, सामाजिक नीति, अर्थव्यवस्था, पर्यावरण, सुशासन, क्षेत्रीय विकास, सुरक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में गहन शोध और नीति निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। यह संस्था विशेषज्ञों और समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़कर व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत करती है, साथ ही युवाओं को नीति निर्माण और शासन में करियर बनाने के लिए प्रशिक्षण और अवसर प्रदान करती है। प्रॉफ पांडे डी एस बी पा सर के रसायन विज्ञान के एलुमनी भी है । उनकी नियुक्ति पर एलुमनी सेल के अध्यक्ष डॉ बी एस कालाकोटी ,महासचिव प्रॉफ ललित तिवारी सहित कूटा महासचिव डॉ विजय कुमार ,प्रॉफ नीलू ,डॉ दीपक ,डॉ संतोष कुमार ,डॉ उमंग सैनी ,डॉ अनिल बिष्ट ,डॉ पैनी जोशी डॉ युगल जोशी ,डॉ रितेश साह ने बधाई तथा शुभकामनाएं दी हैं ।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad