यातायात व्यवस्था बनाने के दौरान अराजकता फैलाई, पुलिस ने किया चालान

नैनीताल। रूसी बाइपास में यातायात व्यवस्था करने के दौरान पर्यटक हंगामा करते हुए पर्यटकों से अभद्रता पर उतर आए। पुलिस ने दिल्ली के छह पर्यटकों के खिलाफ कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार सोमवार को पुलिस रूसी बाइपास में यातायात व्यवस्था में जुटी हुई थी। इस दौरान दिल्ली के पर्यटकाें के वाहन डीएल 3 सीपी 6327 को रोक होटल बुकिंग की जानकारी मांगी तो पर्यटक पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाने लगे। पुलिस ने उनको वाहन पार्किंग स्थल पर लगाने की बात कही तो पर्यटकाें ने हंगामा काट दिया और पुलिस से अभद्रता पर उतर आए। जब पुलिस सख्ती पर आई तो पर्यटक शांत हुए और सड़क से अपने वाहन को हटाया। एसओ रमेश बोरा ने बताया कि यातायात बाधित करने पर दिल्ली निवासी चंचल, अभिषेख, विपिन, दीपक, निखिल वर्मा, मोहित हजारिया व मनीष कुमार के के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालानी कार्रवाई की है।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेला सुरक्षा तैयारियों का ADG लॉ एंड ऑर्डर ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों के साथ गोष्ठी, कहा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि, भीड़ नियंत्रण से लेकर ड्रोन निगरानी तक सख्त पुलिस प्रबंध
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Advertisement