स्टाफ कंपाउंड में घर में घुसी उड़न बिल्ली और उसका बच्चा


नैनीताल। स्टाफ कंपाउंड निवासी जनार्दन पांडे के घर में शनिवार रात करीब 7:30 बजे उड़न बिल्ली (फ्लाइंग स्क्विरल) अपने बच्चे के साथ घुस गई। अचानक घर में जंगली जानवर के घुसने से परिवार में हड़कंप मच गया।
जिसके बाद जनार्दन पांडे ने तत्काल इसकी सूचना तत्काल वन विभाग नैनीताल को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम हरकत में आई। रात करीब 9 बजे वन कर्मी निमिष दानु, कुंदन सिंह, नंदन सिंह और कृष्णा रावत मौके पर पहुंचे। टीम ने काफी मशक्कत के बाद उड़न बिल्ली और उसके बच्चे को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। बाद में दोनों को सुरक्षित चिड़िया घर ले जाया गया।