पौधारोपण अभियान 418वे दिन भी जारी रहा

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय अध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में चलाया जा रहा राज्य में अनूठा पौधारोपण अभियान 418वे दिन भी जारी रहा।
आज पौधारोपण अभियान के 418वे दिन लामाचौड़ हल्द्वानीमें चंद्र शमशेर पाल व हरेंद्र रौतेला के सहयोग से एक पौधा धरती मां के नाम के तहत पौधा रोपण किया गया। चंद्र शमशेर पाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा। हरेंद्र रौतेला ने कहा कि वर्तमान में पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण आवश्यक हो गया है। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधा रोपण अभियान जारी रहेगा ‌‌।इस अभियान से सबको जोड़ा जा रहा है। कार्यक्रम में अर्पण जायसवाल भी शामिल रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad