सोनम वांगचुक के समर्थन में शांतिपूर्ण नागरिक एकजुटता प्रदर्शन

नैनीताल: सोनम वांगचुक के समर्थन में शनिवार को
गांधी मूर्ति, तल्लीताल, नैनीताल में नागरिकों द्वारा एक शांतिपूर्ण एकजुटता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्थन व्यक्त करना था, जिनके लिए सोनम वांगचुक लंबे समय से कार्य करते रहे हैं। इस कार्यक्रम में लगभग 30 नागरिकों ने भाग लिया, जिनमें स्थानीय निवासी, विद्यार्थी तथा कुछ पर्यटक भी शामिल रहे। कई पर्यटक कार्यक्रम का उद्देश्य जानने के बाद स्वेच्छा से कुछ समय के लिए इसमें शामिल हुए। प्रतिभागियों ने शांतिपूर्ण ढंग से पोस्टर प्रदर्शित किए और शिक्षा, सतत विकास तथा नागरिक सहभागिता जैसे विषयों पर सार्थक संवाद की आवश्यकता पर बल दिया। अब 20 जुलाई को एक बड़े शांतिपूर्ण पदयात्रा आयोजित की जाएगी।
इस अवसर पर रिद्धि, रोज़ी, आशू निगम, यश गर्ग, शिवांश शाह, शिवानी, लघिमा जोशी, अश्मिता साह, दिवा शाह, संध्या शर्मा, प्राची, जयंत, रोहित बिष्ट, लक्षिता साह, कल्याणी, ज्योति, रचित तिवारी, प्रशांत तिवारी, शिखा रावत सहित अनेक जागरूक नागरिक उपस्थित रहे।








