कुमाऊं विश्वविद्यालय के इनोवेशन एवं इन्क्यूबेशन सेल द्वारा सी आर एस टी इंटर कॉलेज में आउट रिच कार्यक्रम की कार्यशाला का आयोजन किया
नैनीताल । कुमाऊं विश्वविद्यालय के इनोवेशन एवं इन्क्यूबेशन सेल द्वारा सी आर एस टी इंटर कॉलेज में आउट रिच कार्यक्रम की कार्यशाला का आयोजन किया। निदेशक प्रॉफ आशीष तिवारी ने कार्यशाला में कहा कि देश के वर्तमान समय में आज नौकरी देने का कार्य करना है इसके लिए अपने आप को एंटरप्रेनर बनने की जरूरत है । कुमाऊं विश्वविद्यालय का इनोवेशन एवं इन्क्यूबेशन सेल ऐसे प्रोजेक्ट को मदद भी करता है । आज विभिन्य विषयों से सफल प्रोफेशनल बना जा सकता है ।कार्यशाला का संचालन करते हुए विभागाध्यक्ष वनस्पति प्रॉफ ललित तिवारी ने विद्यार्थियों को बताया कि मनुष्य का मस्तिष्क बहुत महत्व पूर्ण होता है जो किसी भी आविष्कार के साथ बौद्धिक संपदा को बढ़ावा देता है । 2047 में देश विशिष्ट राष्ट्र बने उसके लिए हर युवा को आर्थिक उन्नति में योगदान करे ताकि नए व्यावसायिक क्षेत्र विकसित हो सके। हर्ष वर्धन चौधरी ने बताया कि ए आई का फायदा बहुत है किंतु आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानव जनित ही है तो हम सभी को अपने मस्तिष्क का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए जिससे हम उससे सकारात्मक तथा नकारात्मक प्रयोग को भली भांति समझ सके । प्रभात मठपाल ने कहा कि मोबाइल फायदेमंद तो है लेकिन उससे नया किया जा सकता है । डॉ इकराम जीत सिंह ने बताया कि हम कोई भी काम करे उसमें वैल्यू एडिशन से हम मार्केट से अच्छा मुनाफा ले सकते है । नया करने की सोच एवं गुणवत्ता समय की जरूरत है । प्रधानाचार्य मनोज पांडे ने कहा कि हमेशा सकारात्मक सोच जीवन को बेहतर करते है तथा हम जैसा सोचते है वैसे ही बन जाते है ।काम कोई छोटा बड़ा नहीं होता किंतु लगन एवं सोच उसमें बदलाव लाती है ।विद्यार्थियों ने कार्यशाला में कई प्रसन्न पूछे । इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन टीम ने सी आर एस टी में आयस्टर मशरूम उत्पादन को भी देखा । कार्यशाला में सेल द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी गई । प्रॉफ ललित तिवारी ने अंत में सभी का धन्यवाद किया । कार्यशाला में सी आर एस टी इंटर कॉलेज के विद्यार्थी ,डॉ सोबन सिंह बिष्ट , जी डी लोहनी ,रितेश साह , जीना आदि उपस्थित रहे ।










