समिति को भुगतान हर हाल में आज कर दिया जाए सेमवाल

नैनीताल l बीते माह 28 जनवरी को लिमिट तय करते हुए अनुपूरक पोषाहार की धनराशि जारी कर दी गई थी। जिस पर महिला सशक्तिकरण एम बाल विकास सचिव हरि चन्द्र सेमवाल ने कहा की यह खेद का विषय है कि अभी भी धनराशि सभी परियोजनाओं में संबंधित माता समिति को जारी नहीं की गई है।
जिसपर उन्होंने तत्काल इसका संज्ञान लेते हुए निर्देश दिए गए हैं कि आज 12 बजे तक संपूर्ण धनराशि का भुगतान समस्त परियोजनाओं की माता समितियों को सुनिश्चित कर दिया जाए। इसके साथ ही विलंब के संबंध में निदेशालय को स्पष्टीकरण भी दिया जाए।
साथ ही उन्होंने निर्धरित समय के अंदर भुगतान की कार्यवाही न होने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
Advertisement
ADVERTISEMENTS











