नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर एडीबी की ओर से पैचिंग वर्क शुरू

नैनीताल। एडीबी की ओर से नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर महत्वपूर्ण पैचिंग कार्य की शुरुआत की गई है। यह कार्य रुसीबाइपास से लेकर हनुमानगढ़ी तक किया जाएगा, जहां लंबे समय से सड़क पर गहरे गड्ढे बने हुए थे, जिनकी वजह से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सहायक अभियंता अनिल परिहार ने बताया ने बताया कि पैचिंग वर्क का उद्देश्य सड़क की सतह को बेहतर बनाना है, ताकि आने-जाने वाले वाहन चालकों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा मिल सके। गड्ढों से भरी इस सड़क पर पैचिंग कार्य की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वाहनों के संचालन में बड़ी राहत मिलने की संभावना है। पैचिंग कार्य के दौरान यातायात को नियंत्रित करने के लिए वाहन चालकों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और निर्धारित मार्गों का पालन करें। यह कार्य स्थानीय निवासियों और पर्यटकों के लिए एक राहत का संकेत है, जो लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे थे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad