13 सूत्रीय मांगों का धरना प्रदर्शन 848वे दिन भी जारी रहा

नैनीताल। उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरु रानी ने अस्कोट के प्रसिद्ध मल्लिकार्जुन मंदिर परिसर में पौधारोपण अभियान के 848 में दिन मंदिर के पंडित प्रकाश पंत के नेतृत्व मेंरुद्राक्ष का पौधा रोपित करने के बाद अस्कोट में चल रहे अस्कोट संघर्ष समिति के बैनर तले 13 सूत्रीय मांगों का धरना स्थल पर जाकर समर्थन किया। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उन्होंने 13 सूत्रीय मांगों के संबंध में उप जिलाधिकारी डीडीहाट खुशबू पांडे से वार्ता की जिसमें उनके द्वारा प्रशासन स्तर की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि एक पत्र उनके द्वारा उप जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित किया गया।उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो उत्तराखंड क्रांति दल भी उनकी मांगों का समर्थन करते हुए आंदोलन करेगा जिसकी संपूर्ण जवाब देही शासन और प्रशासन की होगी। धरना स्थल पर उत्तराखंड क्रांति दल के गोविंद रावत विक्रम सिंह पाल , संघर्ष समिति के अध्यक्ष तरुण पाल कपिल बंटी पाल, नवीन उपाध्याय,कैलाश पाल, मनोज लूंठी, डॉक्टर खगेंद्र जोशी,हरीश पाल सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।













