उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद पिथौरागढ़ द्वारा प्रायोजित हिमानी एडवेंचर द्वारा संचालित छह दिवसीय रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण काजौलजीवी के गोरी नदी के किनारे विजय यात्रा कैंप परिसर में पौधारोपण व पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया

Nainital । उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद पिथौरागढ़ द्वारा प्रायोजित हिमानी एडवेंचर द्वारा संचालित छह दिवसीय रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण काजौलजीवी के गोरी नदी के किनारे विजय यात्रा कैंप परिसर में पौधारोपण व पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया ।
हिमानी एडवेंचर के अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरु रानी ने कहा कि प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर पौधा रोपण अभियान के 856 वे दिन समापन से पूर्व विजय यात्रा कैंप परिसर में पौधारोपण किया गया ।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उत्तराखंड पर्यटन विभाग पिथौरागढ़ द्वारा प्रायोजित हिमानी एडवेंचर डीडीहाट द्वारा संचालित 12 नवंबर से चले 6 दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के 27 छात्रों ने प्रतिभाग किया। छात्रों को जहां काली व गोरी नदी में राफ्टिंग का प्रशिक्षण दिया गया वहीं इन्हें आपदा प्रबंधन की जानकारी दी गई तथा हिमालय बचाओ अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम व पौधारोपण कार्यक्रम से जोड़ा गया। समापन के अवसर पर रिवर गाइडो द्वारा प्रत्येक छात्र को।। पौधे के साथ पुरस्कार।।। कार्यक्रम के तहत। प्रत्येक छात्र को एक पौधा ,स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र व ट्रैकसूट दिए गए।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उत्तराखंड में यह पहला ऐसा राफ्टिंग प्रशिक्षण है जिसमें राफ्टिंग के साथ-साथ छात्रों को प्रत्येक दिन हिमालय बचाओ अभियान से जोड़ा गया। जिसमें उनके द्वारा सफाई अभियान चलाया गया, व पौधारोपण किया गया। साथ ही उन्हें समापन के बाद अपने घर के परिसर में पौधा रोपण हेतु पौधा दिया गया। जिससे छात्रों में हिमालय के प्रति प्रेम व प्रकृति के संरक्षण के लिए प्रेरणा मिलेगी। छात्रों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि उनको इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से काफी सीखने को मिला साथ ही वह भी प्रकृति संरक्षण से अन्य को भी प्रेरित करेंगे।
कार्यक्रम में विजय यात्रा कैंप के संचालक विजयपाल रिवर गाइड मनोहर सिंह ऐरी, विनोद धामी, पदम सिंह, राजेंद्र सिंह ,अजय धामी, नवीन राना, दमन, निक्कू दिव्यांशु, धीरज पानू ने दिया।












