22 नवंबर को देहरादून में जुटेंगी सैकड़ों आशाएं, मांगों को लेकर करेंगी प्रदर्शन न्यूनतम वेतन, पेंशन और नियमितीकरण की मांग; समाधान नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

नैनीताल। न्यूनतम वेतन, पेंशन, नियमितीकरण और कर्मचारी का दर्जा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर उत्तराखंड की आशा कार्यकर्ता 22 नवंबर को देहरादून में रैली और धरना-प्रदर्शन करेंगी। ऐक्टू के आह्वान पर आयोजित इस रैली में उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की ओर से प्रदेशभर की सैकड़ों आशाएं शामिल होंगी। यूनियन मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर मांगों के समाधान की मांग करेगी।

यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल ने कहा कि आशाएं लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रही हैं। सितंबर में प्रत्येक मंगलवार को धरना-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजे गए। 29 सितंबर को चेतावनी रैली के माध्यम से भी सरकार को मांगों से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने अधिवक्ता विश्व केतु वैद्य तथा डी एस बी परिसर पुस्तकालय की विनोद वैद्य के पूज्य पिता सचिन वैद्य के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है

उन्होंने कहा कि आशाओं पर लगातार काम का बोझ बढ़ाया जा रहा है, जबकि उन्हें न्यूनतम वेतन और कर्मचारी का दर्जा तक नहीं दिया गया है। वर्ष 2021 में मुख्यमंत्री की ओर से आशाओं को 11,500 रुपये मासिक मानदेय देने के प्रस्ताव को लागू करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन यह भी पूरा नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यमंत्री भावना मेहरा ने सुनी महिलाओं की समस्याएं, मौके से अधिकारियों को दिए निर्देश

यूनियन ने आशाओं को आजीवन पेंशन, सेवानिवृत्ति पर दस लाख रुपये की एकमुश्त धनराशि, एनएचएम का बजट बढ़ाने, छंटनी रोकने और अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों के रिक्त पद भरने की मांग उठाई है।

कमला कुंजवाल ने चेतावनी दी कि 22 नवंबर की रैली के बाद भी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आशाएं प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल और कार्यबहिष्कार को बाध्य होंगी।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad