उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी द्वारा बुद्ध पार्क हल्द्वानी में स्थाई राजधानी गैरसैंण घोषित करने की मांग को लेकर 20 नवंबर को प्रदर्शन करेंगे

नैनीताल । उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी द्वारा बुद्ध पार्क हल्द्वानी में स्थाई राजधानी गैरसैंण घोषित करने की मांग को लेकर पूर्व आईएएस विनोद रतूड़ी की अगुवाई में चलाए जा रहे आंदोलन का समर्थन किया है।
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय महासचिव दिनेश उपाध्याय ने बताया कि कल 20 नवंबर शुक्रवार को पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी अपने पदाधिकारियों के साथ कल दिनांक 20 नवंबर शुक्रवार को बुधवार पार्क हल्द्वानी में 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक स्थाई राजधानी गैरसैंण घोषित करने की मांग को लेकर धरना स्थल पर धरने पर बैठेंगे। दिनेश उपाध्याय ने राज्य समर्थकों ,आम लोगों से धरना स्थल पर पहुंचने की अपील की है।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुनर्स्थापन एवं मानव स्वास्थ्य के लिए सूक्ष्मजीवों का उपयोग’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
Ad Ad Ad