डीएसबी परिसर नैनीताल में मुक्त विश्वविद्यालय ने बांटी निःशुल्क पुस्तकें


नैनीताल ।उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी द्वारा आज कुमाऊं विश्वविद्यालय के जीबी पंत पुस्तकालय, डीएसबी परिसर नैनीताल में निःशुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों से संबंधित पाठ्यपुस्तकें दूरस्थ शिक्षा के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क वितरित की गईं।
मंगलवार को परिसर में कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री सुलभ कराना था ताकि वे परीक्षाओं की तैयारी बेहतर ढंग से कर सकें। इस दौरान उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद लोहनी, परिसर का निरीक्षण किया l इस दौरान कुविवि के जीबी पंत पुस्तकालय विभाग के प्रभारी पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. युगल जोशी, अवैतनिक पुस्तकालयाध्यक्ष प्रो. नीलू लोधियाल, सहायक क्षेत्रीय निदेशक रेखा बिष्ट, मधु डोगरा, अजय आर्या, पुस्तकालय विभाग के प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती रीता लोहनी, मुन्नी जोशी, मीनू साह, विनोद वैद्य, हिमांशु, हितेश, नवीन पाठक व आदि मौजूद रहे l