सैलानियों के लिए खुला फॉरेस्ट पैराडाइज पार्क

नैनीताल l छावनी परिषद ने नगर के समीप पाइंस में सैलानियों के लिए आकर्षक फॉरेस्ट पैराडाइज पार्क बनाया है। पार्क का उद्घाटन सोमवार को विधायक सरिता आर्या ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के पार्क अन्य जगहों में खुलने चाहिए जिसस बेरोजगारों को रोजगार भी मिलेगा l यह पार्क इको टूरिज्म की तर्ज में बनाया गया है। विधायक सरिता आर्या ने कहा कि इस तरह के पार्कों के जरिए पर्यटन रोजगार को बढ़ाया जा सकता है। साथ ही क्षेत्रीय उत्पादों के स्टाल लगाए जा सकते हैं। जिससे महिला समूह से जुड़ी महिलाओं को भी रोजगार मिल सकेगा छावनी परिषद द्वारा किया गया यह कार्य सराहनीय है। पार्क में स्काई साइक्लिंग, बर्मा ब्रिज व जिप लाइन की सुविधा जुटाई गई है। पार्क में प्रवेश हेतु सैलानियों से शुल्क लिया जाएगा। साथ ही कई अन्य सुविधाएं भी जुटाई जाएंगी। इस अवसर पर अपर आयुक्त जीवन सिंह नगन्याल, छावनी परिषद के सीईओ वरुण कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, पूर्व सभासद बहादुर सिंह रोतेला, शिव शंकर गुहा मजूमदार, मोमीता गुहा मजूमदार, मुकुल सिंह ग्वाल, रोहित सिंह ग्वाल, भूपेंद्र बिष्ट, विकी राठौर आयुष भंडारी व अतुल पाल आदि मौजूद थे।











