मंगलवार को मुहर्रम कमेटी के सहयोग से नगर में चेहलुम के मौके पर नगर में ताजियों का जुलूस निकाला गया

नैनीताल। मंगलवार को मुहर्रम कमेटी के सहयोग से नगर में चेहलुम के मौके पर नगर में ताजियों का जुलूस निकाला गया। ताजियों का जुलूस मल्लीताल अल्लाहाबाद बैंक के पास एकत्र हुआ। वहां से ढोल नगाड़ों के साथ बाजार होते हुए इमाम बाड़ा रजा क्लब में एकत्र हुआ। इस दौरान फातह ख्वानी, सलाती सलाम और अपने मुल्क व शहर के अमन व शांति के लिए दुआ की गई। इसके बाद यहां से जुलूस ढोल ताशों व फतहे के साथ जय लाल शाह बाजार, खड़ी बाजार, गाड़ी पड़ाव, पुराना घोड़ा स्टैंड होते हुए सूखाताल में जाकर संपन्न हुआ। जहां, ताजियों को सुपुर्द ख़ाक किया गया। ताजियों के जुलूस में मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष नाज़िम बक्श, मोहम्मद नसीम, सईद काशिफ, जाफरी इब्राहिम, नायब सदर, तस्लीम बक्श, समीर अहमद, महासचिव समीर अली, मोहम्मद अजीम, सऊद बक्श, आतिफ बक्श, समीर, मोहम्मद नाजिम सहित दर्जनों लोग शामिल थे। सुरक्षा की दृष्टि से जुलूस के साथ पुलिस कर्मी भी शामिल थे। जैसे ही ताजियों का जुलूस इमामबाड़ा राजा क्लब पहुंचा था ठीक उसी समय नगर में बारिश शुरू हो गई जिससे काफी परेशानी भी उठानी पड़ी ।