मंगलवार को वेतन नहीं मिला तो बुधवार से आंदोलन की राह पकड़ेंगे पालिका कर्मी

नैनीताल l तीन माह के वेतन की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी व निकाय कर्मचारियों ने पालिका अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि मंगलवार को यदि तीन माह का वेतन नहीं मिला तो बुधवार 18 जनवरी से कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे । पालिका के योग को दिए गए ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि 3 माह से वेतन की मांग को लेकर नगर पालिका कर्मचारी परेशान है। पालिका अध्यक्ष की ओर से आश्वासन दिया गया था कि 17 जनवरी तक सभी कर्मचारियों को वेतन दे दिया जाएगा। इसी क्रम को देखते हुए देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी के महासचिव सोनू सहदेव ने अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल को ज्ञापन देकर अवगत कराया कि यदि उन्हें कल वेतन नहीं दिया गया तो बुधवार से तमाम कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे जिसकी जिम्मेदारी पालिका की होगी l
देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के महासचिव सोनू सहदेव ने बताया कि पालिका द्वारा उनको आश्वासन दिया जा रहा है लेकिन वेतन नहीं मिल पा रहा है जिसके चलते उन लोगों काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही कहा कि अगर तीन माह का वेतन नही दिया गया तो वे लोग बुधवार से हड़ताल पर चले जाएंगे l

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पूर्व विधायक डॉ नारायण सिंह जंतवाल ने जताया शोक और कहा कि………….. (नैनीताल में खेल जगत की बड़ी हस्ति #अहमद सिद्धिकी नहीं रहे!)——————————————————————
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad