संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को शीघ्र जारी करने को लेकर राज्य में किया जा रहा अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 185वे दिन भी जारी रहा।

पिथौरागढ़ l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को शीघ्र जारी करने को लेकर राज्य में किया जा रहा अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 185वे दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में आज पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ के कर्मचारियों ने मानसरोवर यात्री वाटिका में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण आंदोलन जारी रहेगा। गुरुरानी ने कहा कि निगम के कर्मचारियों के द्वारा पौधों की देख-रेख भी की जा रही है‌।पौधा रोपण कार्यक्रम में हंसी बिष्ट पदम सिंह शेर सिंह शोभाराम महेश कुमार नरेंद्र थापा दीपक रावल राजेंद्र रावल विजय बोरा वेद प्रकाश सौरभ खोलिया सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad