संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 जारी करने को लेकर पर्यावरण संरक्षण के तहत चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 167वे दिन भी जारी रहा

पिथौरागढ़ l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 जारी करने को लेकर पर्यावरण संरक्षण के तहत चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 167 वे दिन भी जारी रहा । आज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में कुमाऊं मंडल विकास निगम पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ के कर्मचारियों ने मानसरोवर यात्री वाटिका में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। गुरु रानी ने कहा कि यह पौधारोपण आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक नियमितीकरण नियमावली जारी नहीं की जाती है। उन्होंने कहा की नियमितीकरण नियमावली जारी न होने के कारण कई कर्मचारी दैनिक वेतन पर ही सेवानिवृत हो गए हैं। उन्होंने कहा कि निगम के कर्मचारी राज्य में प्रकृति के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। सरकार को चाहिए कि वह वार्ता के माध्यम से समाधान करते हुवे राज्य में एक अच्छा संदेश प्रेषित करें। आज के कार्यक्रम में हर सिंह शेर सिंह पदम सिंह वेद प्रकाश सौरव खोलिया नरेंद्र थापा दीपक राजेंद्र विजय बोरा महेश कुमार सहित निगम कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad