करवा चौथ के अवसर पर देर शाम चंद्रमा के आने के बाद सुहागिन महिलाओं ने अपना व्रत तोड़ा, हल्द्वानी मार्ग में उमड़ी भीड़

नैनीताल। करवा चौथ के अवसर पर देर शाम 7 बजकर 55 मिनट पर चंद्रमा के आने के बाद सुहागिन महिलाओं ने अपना व्रत तोड़ा। चंद्रमा को देखने के लिए नगर के हल्द्वानी मार्ग में जगह–जगह पर महिलाओं की भीड़ लगी हुई थी। जैसे ही चंद्रमा निकला, उसके बाद सुहागिन महिलाओं ने चांद की पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना करने के बाद महिलाओं ने अपना उपवास तोड़ा। सात नंबर निवासी दीपा पांडे ने बताया कि वह पिछले 21 सालों से व्रत रख रहीं हैं। शिक्षक हिमांशु पांडे ने बताया कि पत्नी के उपवास के साथ साथ वह भी पिछले 21 सालों से उपवास रख रहें हैं। इससे उन्हें बड़ा आनंद मिलता है। देर रात्रि तक हल्द्वानी मार्ग में चंद्रमा देखने के लिए महिलाओं की काफी भीड़ जुटी हुई थी। जिससे इस मार्ग में जाम की स्थिति भी बनी रही।

Advertisement












