इग्नू की दिसंबर सत्रांत परीक्षाएं शुरू
नैनीताल। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की दिसंबर सत्रांत परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। विभिन्न विषयों पर परीक्षाएं 14 जनवरी 2027 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षाओं के लिए उत्तराखंड में 19 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 8257 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। कुमाऊं विश्वविद्यालय की डीएसबी परिसर की छात्र कल्याण अधिष्ठाता एवं इग्नू समन्वयक प्रो. चंद्रकला रावत ने बताया कि परीक्षार्थी इग्नू समर्थ पोर्टल से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने और निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की।












