द हैरिटेज स्कूल नॉर्थ कैंपस में मनाया गया वार्षिक क्रीड़ा दिवस स्पोर्टसडॉमओवरऑल चैम्पियनशिप पर अरावली सदन का कब्जा


देहरादून। द हैरिटेज स्कूल नॉर्थ कैंपस विद्यालय के परिसर में वार्षिक क्रीड़ा दिवस स्पोर्टसडॉम में छात्र छात्रओं ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। अरावली सदन ने सर्वाधिक अंक अर्जित करते हुए ओवरऑल चैम्पियनशिप पर कब्जा किया, जबकि मार्च पास्ट की ट्राफी नीलगिरी सदन ने कब्जाई। इस अवसर पर सीनियर गर्ल्स में पलक गौड एवं सीनियर ब्वॉयज में शिवांश गौड, श्रेष्ठ एथलीट रहे।
इस अवसर पर जूनियर वर्ग में ओजस्वी प्रकाश व अभिजीत कुमार को सर्वश्रेष्ठ धावक रहे। यहां सहस्त्रधारा रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल नॉर्थ कैम्पस में खेल दिवस के अवसर पर एन मैरी स्कूल की प्रिंसिपल पल्लवी गुप्ता मुख्य अतिथि रही। स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, निदेशक उमा चौधरी, संचालक सिद्धार्थ चौधरी, निदेशक चंद्रिका चौधरी, चारू चौधरी, प्रधानाचार्या दीपाली सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मार्च पास्ट के बाद विद्यालय के स्पोर्ट्स कैप्टन अवनीत तोमर ने ऽेल में नियमों के सम्मान, अनुशासन, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बनाए रऽने तथा विद्यालय के गौरव को बढ़ाने की शपथ ली। इस अवसर पर विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं के जरिए प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, कुशल नेतृत्व व उत्तम रणनीति का बऽूबी परिचय दिया। योग नृत्य में नन्हे योगियों ने विभिन्न योगासन करके सबको करो योग, रहो निरोग का एक संदेश दिया।
इस अवसर पर आत्म प्रतिरक्षा की प्रस्तुति ताइक्वांडो भी सभी के आकर्षण का केंद्र बनी। नृत्य प्रदर्शन ने तो एक अलग ही समां बांध दिया। इस ऽूबसूरत प्रस्तुति पर सभी दर्शक झूम उठे। साथ विद्यार्थियों द्वारा मधुर गीत गाने के अनोऽे अंदाज ने इस कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम के अंत में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 2025-26 में उच्च स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों अर्व जोशी,अर्पिता धीमान,आदित्य रावत और परिणीति कपूर, को पुरस्कृत किया गया। बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत अंक लाने वाले आठ विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया ताकि आगे भी वो इसी तरह का बेहतरीन प्रदर्शन कर सकें।
इस अवसर पर विद्यालय के कर्मठ कोऑर्डिनेटर शुभी थापा, पूनम थपलियाल, आयुष मित्तल व निशांत पैन्यूली को उनकी निष्ठा की सराहना करते हुए पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार ने कहा कि ऽेल का मैदान भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने अनुशासन के महत्व का पाठ भी पढ़ाया। उन्होंने कहाि क माता-पिता को चाहिए कि वो पढ़ाई के साथ-साथ ऽेलकूद के लिए भी बच्चों को प्रोत्साहित करें । विद्यार्थियों की सर्वांगीण प्रतिभाओं व योग्यताओं को निऽारने मे शिक्षक वर्ग का विशेष योगदान रहता है इसीलिए समाज में गुरु का एक विशेष दर्जा है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम को सराहते हुए सभी नन्हे िऽलाड़ियों की प्रशंसा की और कहा कि उचित अवसर देकर इन्हें आगे बढ़ने का मौका दिया जाना चाहिए ताकि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचकर यह विद्यालय और देश का नाम रोशन कर सके।
इस अवसर पर स्पोर्ट्स कैप्टन सायना रावत ने सभी का आभार किया और स्कूल गीत के साथ खेल दिवस का समापन किया गया। इस अवसर पर अन्य अतिथियों में चारु चौधरी काउंसलर द हैरिटेज स्कूल न्यू रोड, श्रेया अग्रवाल, रितु मेहता प्रधानाचार्या दून कीड्स स्कूल, एस पुंडीर, दीपा बालियान, छात्र-छात्रएं, शिक्षक शिक्षिकाएं एवं अभिभावक मौजूद रहे।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 863वे दिन भी जारी रहा।
Ad Ad Ad