संविधान दिवस के अवसर पर ‘विकसित भारत युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन

नैनीताल, 26 नवम्बर 2026। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत, नैनीताल द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर डॉ. राजेन्द्र प्रसाद विधि संस्थान, कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल में ‘विकसित भारत युवा संवाद : संविधान दिवस’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य थीम ‘विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा’ रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ संविधान की प्रस्तावना के वाचन एवं संविधान के मूल्यों, आदर्शों तथा नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता के संदेश के साथ किया गया। कार्यक्रम में डॉ. सुरेश चन्द्र पाण्डेय, विभागाध्यक्ष, विधि संस्थान ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर डॉ. सागर पंत, डॉ. वी.के. रंजन, डॉ. कविता, डॉ. शशि प्रभा, डॉ. सरिता कैरा, श्री विभोर तिवारी, सुश्री लैबा अहमद एवं डॉ. इन्दर प्रसाद सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  इतिहास विभाग के हिमालय संग्रहालय द्वारा प्रदर्शनी में राज्य आंदोलन के ऐतिहासिक छायाचित्रों, शहीदों के बलिदान और आंदोलनकारियों के संघर्ष को प्रदर्शित किया गया है

कार्यक्रम के दौरान युवा आइकॉन श्री कार्तिकेय निगल्टिया द्वारा ‘विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा’ विषय पर प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण दिया गया। उन्होंने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशामुक्त एवं जागरूक युवा ही विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 23 नवंबर को जनपद में भ्रमण पर रहेंगे लोकथात संस्कृति महोत्सव में करेंगे प्रतिभाग, लालकुआं के बिंदुखत्ता पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

कार्यक्रम में लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए एक जिम्मेदार, जागरूक एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन श्री सूर्‍यांश प्रताप सिंह एवं श्री विपुल धूमका द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आरती, भूमिका, हंसी एवं नीलम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

मेरा युवा भारत, नैनीताल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में संवैधानिक मूल्यों, राष्ट्र निर्माण की भावना तथा नशामुक्त भारत के प्रति जागरूकता एवं सहभागिता को प्रोत्साहित करना रहा।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad