जन्मदिवस पर सृष्टि पुजारी ने किया पौधरोपण

नैनीताल l सनवाल पब्लिक स्कूल की कक्षा 4 में पढ़ने वाली सृष्टि ने इस वर्ष भी पौधारोपण कर मनाया अपना जन्मदिन। बता दें कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वर्तमान में नैनीताल नगर पालिका में नामित सभासद राहुल पुजारी ने अपनी बिटिया सृष्टि पुजारी के 9 वे जन्म दिवस के अवसर पर हनुमानगढ़ क्षेत्र,व नैनीताल रोड पर पौधरोपण किया इस दौरान उनके द्वारा पांगड़, अखरोट,देवदार आदि के वृक्ष लगाए गए , सभासद राहुल पुजारी के अनुसार वह अपनी बिटिया सृष्टि पुजारी के हर जन्मदिवस के अवसर पर बेटी के हाथों से पौधरोपण का कार्य कराते हैं। पौधरोपण के दौरान सभासद राहुल पुजारी, सरिता पुजारी, सृष्टि पुजारी, शौर्य पुजारी,विवेक भाटिया व फॉरेस्ट की टीम की ओर से सहयोग में प्रदीप भाई, संतोष मौजूद रहे।












