उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के आवाहन पर संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम व सेवानिवृत्त कर्मचारी संघर्ष समिति कुमाऊँ मंडल विकास निगम के सहयोग से नैनीताल कुमाऊं मंडल विकास निगम मुख्यालय में किया जा रहा धरना अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में दूसरे दिन भी जारी रहा

नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के आवाहन पर संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम व सेवानिवृत्त कर्मचारी संघर्ष समिति कुमाऊँ मंडल विकास निगम के सहयोग से नैनीताल कुमाऊं मंडल विकास निगम मुख्यालय में किया जा रहा धरना अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में आज दूसरे दिन भी जारी रहा ।
धरना स्थल पर दिनेश गुरु रानी ने कहा कि दोनों निगमों में संविदा में कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण, समान कार्य का समान वेतन, सेवानिवृत कर्मचारियों के लंबित देयको का भुगतान करने के प्रकरण पर आज धरने के बाद कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर को पौधारोपण अभियान के 687 वे दिन जोड़ते हुए कर्मचारियों के प्रकरण को उनके समक्ष रखा। जिसमें प्रबंध निदेशक विनीत तोमर ने कहा कि वह कर्मचारियों के प्रकरण पर संवेदनशील है। और अपने स्तर से शासन को अवगत कराएंगे। दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में पदाधिकारीयों ने कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक विजय नाथ शुक्ल से वार्ता कर कर्मचारियों के प्रकरणों को रखा उन्होंने भी अपनी तरफ से आस्वस्थ किया।
दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में अभियान के 687वे दिन मुख्यालय परिसर नैनीताल में पौधारोपण किया गया। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि नैनीताल निगम मुख्यालय में प्रस्तावित 2 दिन के धरने के बाद उन्होंने संगठन की तरफ से सचिव पर्यटन, मुख्यमंत्री ,पर्यटन मंत्री को पत्र लिखकर सूचित किया है कि 28 मई तक अगर समस्याओं का समाधान शासन स्तर पर नहीं होता है तो 29 मई से पर्यटन सचिव कार्यालय देहरादून में संगठन निगम कर्मचारियों के साथ धरना प्रारंभ करेगी। सभा स्थल को उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष व संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कंचन चंदोला, उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल महामंत्री नीरज जोशी सामाजिक कार्यकर्ता दीप चंद्र जोशी ने भी संबोधित किया।।











