शुक्रवार को गृह विज्ञान विभाग द्वारा “नशा उन्मूलन हेतु पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

नैनीताल l शुक्रवार को गृह विज्ञान विभाग द्वारा “नशा उन्मूलन हेतु पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता ” का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में समाज के ध्यान को आकर्षित करने के लिए कई उत्कृष्ट पोस्टर और स्लोगनों की प्रस्तुति की गई। जिसमें डी0एस0बी0 परिसर के विभिन्न विभागों के लगभग 60 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। यह प्रतियोगिता नशा मुक्ति के महत्वपूर्ण संदेश को फैलाने और जनता को नशे से बचाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इस समारोह में शामिल हुए सभी प्रतिभागियों को बधाई दी जाती है और उनके योगदान की सराहना की जाती है। जिसमें विभागाध्यक्ष प्रो0 लता पाण्डेय द्वारा जानकारी दी तथा विभाग के सभी सहयोगी डा0 छवि आर्या एसोसिएट प्रोफेसर, एवं समस्त शोध छात्राओं तथा हेमंत एवं पुष्पा का पूर्ण सहयोग रहा।

यह भी पढ़ें 👉  स्नातक प्रवेश के लिए अंतिम अवसर, 5 सितंबर तक कर सकेंगे नया पंजीकरण
Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad