दून केंद्रीय पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नगर निगम में नवनिर्वाचित मेयर सौरभ थपलियाल से मुलाक़ात की एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया


नैनीताल l दून केंद्रीय पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नगर निगम में नवनिर्वाचित मेयर सौरभ थपलियाल से मुलाक़ात की एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया तथा दून के प्रथम नागरिक/मेयर निर्वाचित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी ! संगठन अध्यक्ष रविंद्र सेमवाल एवं महासचिव एस एस चौहान ने नागरिकों की दिक्क़तों के मद्देनजर मेयर से स्मार्ट सिटी मिशन को अधिक गति से अंजाम तक पहुँचाने तथा निगम संबंधी कार्यों में वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर सुविधा व सुरक्षा देने का आग्रह किया!जिसपर उन्होंने पूर्ण ध्यान देने का आश्वासन मेयर ने दिया l इस अवसर पर एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष रविंद्र सेमवाल, महासचिव एस एस चौहान, सरक्षक एन एन बलूनी, संयोजक बी एस नेगी, संयुक्त सचिव अशोक शंकर, कोषाध्यक्ष ए के उनियाल, प्रचार सचिव पी के सिँह, प्रवक्ता स्वामी एस. चंद्रा, कार्यालय प्रभारी उमेश्वर रावत, एडवांइजर के.पी. मैठानी, राजेंद्र शास्त्री एवं नील कंठ जोशी आदि सम्मिलित थे l

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad