नही रहे नैनीताल का जन्मदिन मनाने वाले दीपक बिष्ट

नैनीताल: नैनीताल का जन्मदिन मनाने वाले ताल चैनल के दीपक बिष्ट नही रहे। गुरुवार दोपहर को उन्हे हार्ट अटैक के कारण उनका असामयिक निधन हो गया। अपना रोजमर्रा का कार्य निबटाने के बाद दोपहर खाना खाने के लिए स्टोनले कंपाउंड पहुंचे । अचानक सिने में दर्द की शिकायत हुई । उनकी पत्नी शालिनी उन्हे तुरंत बी डी पांडे अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके मित्रों समेत नगर के कई लोग उनके घर पहुंच गए। उनकी मौत से सभी गहरा दुख व्यक्त किया है।
Advertisement
ADVERTISEMENTS











