केन्द्रीय आर्य युवक परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, देश भर में युवा संस्कार अभियान चलाया जाएगा-राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य
नैनीताल,। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सार्वदेशिक सभा
मुख्यालय दयानन्द भवन, आसिफ़ अली रोड, नई दिल्ली में सम्पन्न हुई जिसमें देश के विभिन्न प्रान्तों से प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि यह वर्ष आर्य समाज के विशिष्ट सन्यासी स्वामी श्रद्धानन्द जी बलिदान शताब्दी वर्ष है इस वर्ष में सभी को संगठन को मजबूत बनाने के लिए कुछ विशेष कार्य करना है तथा श्रावणी पर्व पर युवा संस्कार अभियान 8 अगस्त से 16 अगस्त तक चलाना हे जिसके अंतर्गत यज्ञ भजन प्रवचन के कार्यक्रम विभिन्न स्थानों पर होंगे जिसमें यज्ञोपवीत धारण करवाये जायगी जिससे युवा अपनी पुरातन संस्कृति से जुड़ सके।उन्होंने कहा कि आर्य समाज एक आन्दोलन है जिसका देश की आजादी में महत्व पूर्ण योगदान रहा है आर्य समाज के उद्देश्य आज भी प्रासांगिक हैं जिन्हें आम आदमी तक पहुंचाने की आवश्यकता है।केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय महासचिव महेन्द्र भाई
ने कहा कि युवाओं को आकर्षित करने के लिए युवक चरित्र निर्माण शिविरों का आयोजन किया जाता है।आचार्य गवेन्द्र शास्त्री ने कहा कि महर्षि दयानन्द सरस्वती ने वैचारिक क्रांति का शंखनाद किया और लोगों के सोचने की दिशा बदल डाली।प्रांतीय मंत्री अरुण आर्य ने कहा कि मिशन 25 के अंतर्गत 12 से 25 वर्ष तक के युवाओं के आर्य समाज से जोड़ने का हमारा लक्ष्य हैप्रमुख रूप से प्रवीण आर्य (गाजियाबाद), संजीव चतरथ (शामली),अनुपम आर्य (हापुड़), सुरेश आर्य, रामकृष्ण शास्त्री (बहरोड), डॉक्टर वीरपाल विद्यालंकर,धर्म पाल आर्य,हीरा प्रसाद शास्त्री,यशोवीर आर्य, रामकुमार आर्य, अरुण आर्य,डॉ प्रमोद सक्सेना,सुभाष शर्मा,यज्ञ वीर चौहान, ममता चौहान त्रिलोक शास्त्री, सुधीर बंसल (फरीदाबाद),कैप्टेन अशोक गुलाटी,मोहित आर्य (अलीगढ़),ज्ञान चंद शास्त्री (गया बिहार),कृष्ण लाल वैदिक, प्रकाश वीर शास्त्री आदि उपस्थित थे।










