राष्ट्रीय आर्य बुद्धिजीवी सम्मेलन 1 सितम्बर को होगा, सांसद मनोज तिवारी व बाँसुरी स्वराज मुख्य अतिथि रहेगे



नैनीताल l केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के 46 वे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आगामी रविवार 1 सितम्बर 2024 को प्रात: 9 से दोपहर 2.00 बजे तक आर्य समाज मालवीय नगर नई दिल्ली में “राष्ट्रीय आर्य बुद्धिजीवी सम्मेलन” का आयोजन किया जा रहा है I सम्मेलन में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आर्य प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे I सम्मेलन के संयोजक राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने बताया कि लोकप्रिय सांसद मनोज तिवारी व बांसुरी स्वराज मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे I समारोह की अध्यक्षता एमिटी शिक्षण संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार चौहान करेगे I देश की वर्तमान परिस्थितियों में आर्य समाज की भूमिका एवं भावी कार्यक्रम पर विचार किया जाएगा I
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण आर्य ने कहा कि वैदिक विद्वानों में आचार्य विद्या प्रसाद मिश्र, राष्ट्रीय कवि प्रो. सारस्वत मोहन मनीषी, प्रो. नरेंद्र आहूजा विवेक,
विमलेश बंसल दर्शनाचार्य, वीरेंद्र विक्रम, श्रुति सेतिया, गवेन्द्र शास्त्री, यशपाल यश , रविदेव गुप्ता आदि मार्गदर्शन प्रदान करेंगे I आर्य नेता आनंद चौहान, ठाकुर विक्रम सिंह, मदन वर्मा, एच एन मिथरानी अपना आशीर्वाद प्रदान करेगे I यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य आरक्षित शास्त्री रहेगें I पिंकी आर्य के मधुर भजन होंगे I
व्यायामचार्य सौरभ गुप्ता के निर्देशन में व्यायाम प्रदर्शन दिखाए जायेगे I राष्ट्रीय महासचिव महेन्द्र भाई धन्यवाद ज्ञापन करेगे I

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 789वे दिन भी जारी रहा

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad