नैनीताल का स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया

नैनीताल में बसासत के 185 वर्ष पूर्ण होने आज नैनीताल का जन्म दिन ताल चैनल द्वारा उत्साह के साथ मनाया गया । दो दर्जन से ज्यादा केक काटे गए । विधायक सरिता आर्य , अध्यक्ष नगर पालिका डॉ सरस्वती खेतवाल ,तल्लीताल व्यापारंडल के अध्यक्ष मारुति साह ,ताल चैनल की निदेशक ने केक काटे तथा बच्चों एवं नागरिकों ने केक खाया । इससे पूर्व हवन ,अरदास सहित मुस्लिम पद्धति तथा ईसाई पद्धति के नैनीताल तथा विश्व के प्राणीमात्र के स्वस्थ रहने की लिया प्रार्थना की गई । ईशा साह ने सभी का स्वागत किया । ताल चैनल ने 100 स्कूली बच्चों को। पानी पीने के स्टील बोतल प्रदान की तथा 140 लोगो को ठंड से बचने के लिए कंबल प्रदान किए गए । बच्चन के गीतों ने जन्म दिन में धूम मचा दी । आज के दिन की पी बैरन ने नैनीताल की खोज की थी । संचालन करते हुए प्रॉफ ललित तिवारी ,मीनाक्षी कीर्ति ,नवीन पांडे ने नैनीताल के इतिहास तथ्य रोचक प्रसंग एवं नैनीतयत पर प्रकाश डाला । आज नैनीताल के जन्मदिन पर आवाज के जादूगर हेमंत बिष्ट ,इमरान , डॉ गिरीश रंजन तिवारी ,भुवन बिष्ट , विनीता चौधरी ,ज्योति मेहरा ,ममता जोशी तल्लीताल व्यापार मंडल , हेमंत मर्तोलिया ,एवं पूर्व बन क्षेत्र अधिकारी तथा आचार्य के सी सुयाल को सम्मानित किया गया , । संस्कृत स्कूल के बच्चों ने स्वस्ति वाचन किया ।कार्यक्रम में दर्ज़ा राज्य मंत्री शांति मेहरा , दया बिष्ट ,सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत , पिंक लेडी आशा शर्मा , दया कृष्ण पोखरिया , भूपेंद्र बिष्ट ,नीलू अल्हैंस संगीता पंत ,सभासद भगवत रावत ,आनंद बिष्ट , मीनू बुद्दकोटी ,मनोज कुमार , पूरण बिष्ट , उप्रेती , लता दफौटी , शैलेन्द्र बरगली ,हरीश राणा ,विक्की राठौर ,मनराल , त्रिभुवन फर्त्याल जगदीश बावरी ,डॉ मनोज बिष्ट , आदि शामिल रहे ।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों के लिए वरदान बनीं ‘गुब्बारा क्लीनिक’ इंसुलिन, ग्लूकोमीटर एवं ग्लूकोज टेस्ट स्ट्रिप निःशुल्क उपलब्ध, 74 मरीजों को मिल रहा नियमित उपचार एवं परामर्श जनपद में दो स्थानों पर प्रत्येक मंगलवार संचालित हो रही विशेष क्लीनिक, 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की स्क्रीनिंग पर भी विशेष जोर
Ad Ad Ad