कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने भरा स्व-गणना फार्म

हल्द्वानी 18 नवम्बर 2026 (सू.वि.)
हल्द्वानी । कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने बुद्धवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी से स्व- गणना का ऑनलाइन फॉर्म भरा*
आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि 16 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 तक भारत सरकार द्वारा स्वगणना का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं है, बल्कि यह हमारे देश के भविष्य और विकास की आधारशिला है। आपकी सही जानकारी से ही सरकार को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी बेहतर योजनाएं बनाने में मदद मिलती है।
आयुक्त ने कहा कि जनगणना में अपनी जानकारी दर्ज कराने के लिए प्रगणक (Enumerator) के घर आने का इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है। भारत सरकार द्वारा शुरू की गई (Self&Enumeration) सुविधा के माध्यम से आप घर बैठे, अपनी सुविधानुसार ऑनलाइन पोर्टल या मोबाइल ऐप के जरिए अपने और अपने परिवार का विवरण स्वयं भर सकते हैं।
आयुक्त ने कहा कि इससे समय की बचत आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी समय फॉर्म भर सकते हैं साथ ही स्वयं जानकारी ऐप में भरने से त्रुटि की सम्भावना नही रहती तथा सभी जानकारियां गोपनीय रहती हैं। उन्होने कहा जनगणना पोर्टल (se.census.gov.in) पर जायें अपने परिवार के सभी सदस्यों का विवरण भरे तथा पोर्टल में दिये गये सभी 40 प्रश्नों का विवरण सबमिट करने के पश्चात स्वगणना आईडी को सुरक्षित रखें जब प्रगणक आपके घर आये ंतो उन्हें केवल आईडी दिखाए।
आयुक्त दीपक रावत ने लोगों से अपील की है कि एक जागरूक नागरिक होने का कर्तव्य निभाएं। आज ही स्वगणना करें और राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।













