धूमधाम के साथ मनाया गया नैनीताल का स्थापना दिवस

नैनीताल । सरोवर नगरी का 185वा स्थापना दिवस धूम धाम के साथ मनाया गया । इस अवसर पर सर्व धर्म पूजा के साथ ही कई लोगों को सम्मानित भी किया गया । कुछ वर्ष पूर्व स्थानीय निवासी स्वर्गीय दीपक बिष्ट उर्फ दीपू ने नैनीताल जन्मदिन मनाने की परंपरा शुरू की थी तब से स्थापना दिवस मनाया जा रहा है । बुधवार को बास्केटबॉल ग्राउंड में सबसे पहले सर्व धर्म पूजा करने के बाद नगर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों को सम्मानित किया गया तथा उसके बाद बुजुर्गों को कंबल बांटे गए । इस मौके पर विधायक सरिता आर्या ने केक काटकर सरोवर नगरी का स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर विधायक सरिता आर्या ने कहा कि सरोवर नगरी का काम पर्यटन नगरी के रूप में विख्यात है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष लाखों पर्यटक यहां आते हैं। हमें इसकी सुंदरता को बचाए रखना है। नैनी झील को साफ व स्वच्छ रखना है। सरकार द्वारा झीलों को बचाए रखने के लिए हर वर्ष लाखों रुपए स्वीकृत किये जा रहे हैं ताकि झीले बच सके। इसके साथ है हमें अधिक से अधिक पौधे रोपित किए जाने हैं ताकि यहां की जो हरियाली है वो बनी रहे। इस पर मौके दो दर्जन से अधिक केक काटे गए । कार्यक्रम को सफल बनाने में तल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन शाह, इशा शाह, कैलाश चंद्र सुयाल, शालिनी बिष्ट सहित अनेक लोग मौजूद थे। संचालन मीनाक्षी कीर्ति व डॉक्टर ललित तिवारी ने किया।













