नैंसी कान्वेंट लघु नाट्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

नैनीताल l नैंसी कान्वेंट ज्योलीकोट आवासीय विद्यालय मैं गत रविवार लघु नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदन ने उत्साह पूर्व भाग लिया और यह प्रतियोगिता अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में आयोजित हुई। प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में विभिन्न विषयों जैसे – सोशल मीडिया का अत्यधिक प्रयोग, राजनीति पर व्यंग, भ्रूण हत्या पर रोक, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर प्रस्तुति दी । प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थी सम्मिलित रहे, जिनकी प्रस्तुतियों को देखकर सभागार में उपस्थित विद्यार्थी, शिक्षक गण और प्रधानाचार्य जी भाव विभोर हो गए। प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार यलो हाउस और द्वितीय पुरस्कार रेड हाउस, को दिया गया।
इस प्रकार के कार्यक्रमों के द्वारा एक विद्यार्थी अपने जीवन से संबंधित अति महत्वपूर्ण बिंदुओं को सीख पाता है जो उसके जीवन में हमेशा सहायता करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि उनका यह प्रतियोगिता करवाने का उद्देश्य यह था कि विद्यार्थी इसके माध्यम से अपनी बात स्पष्ट रूप से किसी भी व्यक्ति के सामने व्यक्त कर पाएं। आधुनिक समय में अपनी बात को स्पष्ट रूप से कहना अति आवश्यक है क्योंकि जब हम अपनी बात किसी Game स्पष्ट रूप से समझा देते हैं तो वही हमारी संपूर्ण शिक्षा का औचित्य सिद्ध हो जाता है।
स्कूल के प्रबंधक श्री आई. पी. सिंह ने सफल आयोजन हेतु सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को बधाई दी।












