नैनीताल पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में पुलिस ने एक जागरूकता अभियान चलाया, जिसमें जिले के सभी ब्लॉकों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साइबर क्राइम, नशे के दुष्प्रभाव और यातायात नियमों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस अभियान का संचालन थानाध्यक्ष रमेश बोरा के नेतृत्व में किया गया, और एसआई अंजुला जॉन ने पुलिस टीम के साथ इसे सफलतापूर्वक आयोजित किया। इस अभियान के दौरान पुलिस टीम ने साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों पर चर्चा की और उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि के बारे में वे तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा, बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने, नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाने, नाबालिक बच्चों को नशे से दूर रखने और यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। यहां अमित कुमार, राहुल कुमार आदि रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad