नैनीताल जू और रोहिणी ने मैच जीते, एनके आर्य स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता जारी

नैनीताल l डीएसए मैदान में डीएसए एवं गैलेक्सी स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित
केनरा बैंक नैनीताल द्वारा प्रायोजित
स्व.एनके आर्या स्मृति क्रिकेट कप–2023 के दो नाक आउट मुकाबले मंगलवार को खेले गए।

पहला मैच नैनीताल जू एवं नैनी स्ट्राइकर के मध्य खेला गया। जिसे नैनीताल जू ने जीता। निर्धारित बीस ओवर में नैनीताल जू ने दस विकेट खोकर 177 रन का लक्ष्य दिया। नैनी स्ट्राइकर की टीम पीछा करते हुए केवल 159 रन पर सिमट गई। नैनीताल जू के लिए अक्षय ने 98 संदीप ने 22 रन बनाए एवं अक्षय और कमल ने एक–एक विकेट लिए। नैनी स्ट्राइकर के लिए दीपक ने 66, विवेक ने 20 रन बनाए और कृष्णा ने 3 और दीपक ने 2 विकेट लिए।

यह भी पढ़ें 👉  पौधारोपण अभियान 796वे दिन भी जारी रहा

दूसरा मैच रोहिणी इलेवन एवं लंका शायर के बीच खेला गया। जिसे रोहिणी इलेवन ने जीता।
रोहिणी इलेवन ने पहले खेलते हुए बीस ओवरों में 7 विकेट गवाकर 149 रन का लक्ष्य दिया। लंका शायर ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट पर 139 रन ही बना पाई।
पंकज ने 28 शिव ने 23 रन बनाए एवं मनीष ने 3 पंकज ने 2 विकेट भी लिए।
लंका शायर के लिए रोहित ने 27 कृपाल ने 24 रन बनाए और रमेश ने 3, ललित ने 2 विकेट लिए।

यह भी पढ़ें 👉  नवोदित सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय को सुदृढ़ संस्थागत आधार देने में प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट का कार्यकाल रहा उल्लेखनीय

इस दौरान अंपायर गोपाल गैड़ा, मनीष बिष्ट, स्कोरर धीरज पांडे, आयोजक सचिव दीवान सिंह रौतेला, दिनेश पांडे एवं हरीश सिंह राणा मौजूद रहे।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad