नगर पालिका की सभासद ने चार दिवारी निर्माण के लिए धनराशि जारी की मांग को लेकर उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष को पत्र भेजा
नैनीताल। नगर पालिका परिषद की सभासद गजाला कमाल ने मल्लीताल बारा पत्थर स्थित सुन्नी कब्रिस्तान की चार दिवारी के निर्माण के लिए धनराशि जारी की मांग को लेकर उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मजहर नवाब नईम को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने अवगत कराया की बारा पत्थर स्थित सुन्नी कब्रिस्तान की चार दिवारी के निर्माण के लिए लगभग 25 से 28 लाख की धनराशि आवंटित की गई थी,लेकिन पिछले वित्त वर्ष में किसी कारणवश यह धनराशि जारी नहीं हो पाई। जिसपर उन्होंने जनहित में चार दिवारी के निर्माण के लिए धनराशि जारी करने की अपील की है।
इसके साथ ही सभासद गजाला कमाल ने नैनीताल क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्य को भी इस संबंध में पत्र लिखा है।
Advertisement
ADVERTISEMENTS











