नगर पालिका की टीम ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों की सफाई की

नैनीताल l नगर पालिका परिषद नैनीताल द्वारा सफाई व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु पर्यवेक्ष्यको को क्षेत्र आवंटित किए गए हैं, जिनके द्वारा पालिका सीमांतर्गत सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया जाएगा तथा क्षेत्र में किसी प्रकार की शिकायत पाए जाने पर संबंधित क्षेत्र के सफाई नायक से संपर्क स्थापित कर शिकायत का त्वरित समाधान करवाया जाएगा, इसी क्रम में दिनांक 25 जून 2023 को बरसात के पश्चात तल्लीताल बाजार , हरि नगर वार्ड, जू रोड माल रोड, हाईकोर्ट के परिसर के आसपास आज सुबह 5 बजे से नालो की सफाई कराई गए सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी अलोक उनियाल एवं उक्त क्षेत्र के सफाई पर्यवेक्षक श्री सुनील खोलिया, हिमांशु चंद्रा टीसी दीपराज आदि मौजूद थे l