सांसद अजय भट्ट ने किया ऐतिहासिक रेमजे अस्पताल का निरीक्षण, जीर्णोद्धार एवं पुनर्संचालन के दिए निर्देश

नैनीताल, भारतीय जनता पार्टी नैनीताल मंडल अध्यक्षश्री नितिन कार्की ने जानकारी देते हुए बताया कि नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने आज नैनीताल स्थित ऐतिहासिक रामसे अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सांसद ने अस्पताल भवन की वर्तमान जर्जर स्थिति पर गहरी नाराजगी एवं चिंता व्यक्त की।

सांसद श्री भट्ट ने मौके पर उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल भवन के संरक्षण, पुनरुद्धार एवं आधुनिकीकरण के लिए तत्काल विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रेषित किया जाए, जिससे इस ऐतिहासिक धरोहर को उसकी पूर्व गरिमा एवं पहचान पुनः प्राप्त हो सके।

उन्होंने कहा कि रामसे अस्पताल केवल एक स्वास्थ्य संस्थान नहीं, बल्कि नैनीताल के इतिहास और विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस भवन को संरक्षित करते हुए यहां पुनः गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रारंभ की जानी चाहिए। सांसद ने अपनी इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में इस अस्पताल को स्त्री एवं प्रसूति रोग (Gynecological Services), आधुनिक निदान सेवाओं (Diagnostic Services) तथा आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं (Emergency Services) के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जाए, जिससे स्थानीय नागरिकों तथा पर्यटकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़

श्री नितिन कार्की ने बताया कि रामसे अस्पताल नैनीताल की सबसे पुरानी चिकित्सा संस्थाओं में से एक रहा है। ब्रिटिश काल में स्थापित इस अस्पताल ने लंबे समय तक कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। नैनीताल नगर के विकास के साथ-साथ इस अस्पताल ने भी क्षेत्र की चिकित्सा व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपनी विशिष्ट स्थापत्य शैली एवं ऐतिहासिक महत्व के कारण यह भवन नगर की महत्वपूर्ण विरासत संरचनाओं में गिना जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषा विभाग, डी. एस.बी. परिसर, कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा प्रेमचंद जयंती के अवसर पर ‘प्रेमचंद से संवाद’ विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया

मंडल अध्यक्ष ने कहा कि सांसद श्री अजय भट्ट द्वारा अस्पताल के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए दिखाई गई गंभीरता से स्थानीय जनता में नई आशा का संचार हुआ है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र एवं राज्य सरकार के सहयोग से शीघ्र ही रामसे अस्पताल का पुनरुद्धार कर इसे आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से युक्त संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad