वीकेंड पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़

नैनीताल । सरोवर नगरी में वीकेंड पर सैलानियों की संख्या बढ़ गई नगर में सुबह से पर्यटक वाहन आ रहे थे पिछले कई दिनों से नगर में पर्यटकों की संख्या काफी कम होने से यहां सन्नाटा पसरा हुआ था । यहां पहुंचे सैलानियों ने झील किनारे बैठकर यही सुहावने मौसम का जमकर आनंद उठाया नगर की माल रोड पंत पार्क सहित अन्य पर्यटक स्थलों में भी सैलानियों की भीड़ दिखाई दी साथ ही सैलानियों ने नैनी झील में नौकायन भी किया इस दौरान पर्यटन से जुड़े कारोबारी भी व्यस्त नजर आए नगर के प्राणी उद्यान केव गार्डन हिमालय दर्शन मैं भी सैलानियों की भेद रही नगर में सुबह से बादल छाए हुए थे दोपहर के वक्त नगर में मौसम साफ हुआ तथा हल्की धूप भी निखरी । कुछ देर के लिए नगर में हल्की बारिश भी हुई । शाम के वक्त नगर में कुछ देर मौसम फिर साफ हुआ लेकिन फिर से बारिश शुरू हो गई साथ ही नगर में कोहरा भी जाने लगा । नगर का अधिकतम तापमान 26 तथा न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया झील का जल स्तर 84 फीट पहुंच चुका है ।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के ज्योलींकोट में जल जनित बीमारियों से बचाव कार्यों का सांसद अजय भट्ट ने लिया जायजा*विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad