मोहित जोशी बने एरीज के नए रजिस्ट्रार

नैनीताल: आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान ( एरीज ) के नए रजिस्ट्रार नियुक्त किए गए हैं। उनकी नियुक्ति एरीज गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष एएस किरण कुमार के अनुमोदन से की गई है। मोहित जोशी को एरीज में वर्ष 2008 से कार्यरत हैं और कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं में शामिल रहे है। देवस्थल में स्थापित भारत की सबसे बड़ी 3.6 मीटर की ऑप्टिकल दूरबीन परियोजना में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं l वर्तमान में पदेन कार्यों के अतिरिक्त पब्लिक आउटरीच, ज्ञान संसाधन केंद्र, आरटीआई, सिविल कार्यों, राजभाषा आदि समितियों के प्रमुख हैं l साथ ही एरीज का प्रतिनिधित्व कई प्रतिष्ठित मंचों से कर चुके हैं,। कौन बनेगा करोड़पति टीवी मंच में भी सम्मान पा चुके हैं। वर्ष 2024 में सप्तऋषि पुरस्कार श्रृंखला के राष्ट्रीय स्तर पर दिए जाने वाले आर्यभट्ट पुरस्कार पा चुके हैं। तकनीकी दक्षता व प्रशासनिक योग्यता के आधार पर उन्हें रजिस्ट्रार का दायित्व सौंपा गया है। एरीज के निदेशक डाॅ मनीष नजा ने कहा कि यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है l मोहित जोशी के अनुभव का लाभ संस्थान को और आगे बढ़ने में सहायक होगा। निवर्तमान रजिस्ट्रार रजनीश मिश्र ने उन्हें कार्यभार सौंप दिया है l

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad