मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड द्वारा महिला अस्पताल हल्द्वानी के निर्माणाधीन अस्पताल का निरीक्षण किया

नैनीताल l स्वाति भदौरिया मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड द्वारा महिला अस्पताल हलद्वनी के निर्माणाधीन 50 शैय्या युक्त मातृ एव शिशु विंग व मोतीनगर में बन रहे 200 बैड के अस्पताल एवं 50 बेड क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निरीक्षण किया गया।
मिशन निदेशक द्वारा महिला चिकित्सालय पर बन रहे 50 बेड के निरीक्षण के दौरान कार्य दाई संस्था पेय जल निगम हलद्वनी को निर्देश दिये कि कार्य को गुडवत्ता पूर्वक पूर्ण किया जाय कार्य दाई सस्था व चिकित्सा विभाग निर्माण के समय आपसी समन्वयक स्थापित करते हुवे चिकित्सकीय आवश्यकता के अनुसार वार्डो, ओ0टी0, शौचालय, बिजली पानी आदि की व्यवस्था की जाय, साथ ही तृतीय पक्ष गुडवत्ता नियंत्रण सस्था के अभियन्ता को सामग्री की टेस्ट लैब रिपार्ट को राज्य मुख्यालय के साथ साथ मुख़्य चिकित्सा अधिकारी को भी उपलब्ध कराई जाने के निर्देश दिये गये । 200 बैड युक्त मल्टीस्पेसलिटी अस्पताल के कार्य को पूर्णकर शीघ्र विभाग को एक माह के भीतर कार्य दाई सस्था पेयजल निगम हल्द्वानी को हस्तान्तरित करने के निर्देश दिये। 50 बैड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक को अस्पताल की आवश्यकता को देखते हुवे प्रथमिकता से गुडवत्ता पूरक कार्य सपन्न कर कार्य दाई सस्था बिड़कुल को निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरन डॉ एच सी पंत मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल, डॉ कुमोद पंत अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कांता किरण मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ पवन द्विवेदी, इंजीनयर सी0एम0 तिवारी,सहायक अभियंता राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, इंजीनियर देवेंद्र नैलवाल सहायक अभियंता, निर्माण एजेसी पेयजल निगम हलद्वनी से दीप चन्द्र अवर अभियंता, विजय कुमार सहायक अभियंता, बिड़कुल निर्माण एजेंसी से परियोजना प्रबंधक आकाश भट्ट, मोहम्द असीम इंजीनयर, विजय बमेठा इंजीनियर उपस्थित रहे ।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad