डी एस ए नैनीताल द्वारा आयोजित मिनी फुटबॉल प्रतियोगिता का उदघाटन डी एस ए नैनीताल के मैदान में किया गया

नैनीताल । डी एस ए नैनीताल द्वारा आयोजित मिनी फुटबॉल प्रतियोगिता का उदघाटन आज डी एस ए नैनीताल के मैदान में किया गया । नैनीताल के विभिन्न विद्यालयों की टीमों के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में शहर की स्थानीय विद्यालय बड- चड कर प्रतिभाग करते हैं। आज के उटघाटन के मुख्य अतिथि के रूप में जिला बार के अध्यक्ष अरूण बिष्ट रहे,उनके साथ कमल सुयाल, नवीन भट्ट, रहे। पहले मैच में सनवाल स्कूल ने सेंट जोन्स को 6/0 से हराया। दूसरे मैच में लाग व्यू पब्लिक स्कूल ने मदर्स हार्ट को 6/1 से हराया। फुटबॉल सचिव पवन खडायत,खीमराज देउपा, शैलेन्द्र बर्गली,हरीश जोशी, भूपेन्द्र बिष्ट, जलज बर्मा उपस्थित रहे।












