पार्किंग की जगहों को चिन्हित करने के लिए बैठक संपन्न हुई


नैनीताल। ज़िलाधिकारी के निर्देश पर शहर में जिन जगहों में पार्किंग बनाई जा सकती है, और जिन जगहों में नहीं बनाई जा सकती है,उसके लिए एक टीम गठित की गई। जिसमें परिवहन विभाग,लोक निर्माण विभाग ,पुलिस विभाग और नगरपालिका शामिल है।
उपजिलाधिकारी राहुल शाह के नेतृत्व में हुई बैठक में सभी विभागों अधिकारियों ने अपने विचार रखे।उपजिलाधिकारी ने बताया कि जगहों का निरीक्षण कर उन्हें चिन्हित किया जाएगा।
इस दौरान एटीआरओ रश्मि भट्ट,अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल,लो नि वि सहायक अभियंता जी ऐस जनौट थानाध्यक्ष रोहित सिंह सागर आदि मौजूद रहे।