मीडिया सैल नैनीताल पुलिस, निकाय चुनाव के लिए नैनीताल पुलिस है तैयार, खालसा इंटर कॉलेज में सुरक्षा कर्मियों को ब्रीफ कर मतदान स्थलों को किया रवाना

नैनीताल l 23 को जिले के विभिन्न मतदान स्थलों में नगर निकाय चुनाव 2025 की मतदान प्रक्रिया के निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल एवं श्री प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी (नोडल अधिकारी निर्वाचन) द्वारा नगर निकाय निर्वाचन 2025 ड्यूटी में लगे सभी सुरक्षा कर्मियों को ब्रीफ किया गया। ब्रीफिंग में मतदान प्रक्रिया के दौरान सभी को आदर्श आचार संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु निम्न दिशा निर्देश दिए गए:–

▪️सभी सुरक्षाकर्मी निर्वाचन पार्टी के साथ मतदान केंद्र पर जाएंगे।

▪️ मतदान दिवस पर संपूर्ण मतदान परिसरों के 100 मीटर की परिधि में धारा 163 बी0एन0एस0एस0 लागू रहेगी।

▪️ मतदान स्थलों पर सतर्क दृष्टि रखें, मतदाताओं को लुभाने वाले किसी प्रकार के कृत्य होने पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई अमल में लाएं।

▪️ मतदान स्थल से 100 मीटर की परिधि में किसी भी प्रकार के पोस्टर/बैनर/लाउड स्पीकर नहीं लगेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट में स्वास्थ्य विभाग का अभियान तेज, सीएमओ डॉ. रश्मि पंत की निगरानी में जारी स्वास्थ्य सेवाएं, 383 लोगों की जांच, 54 ब्लड सैंपल लिए; 3 मरीज भर्ती, दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भी लिया मरीजों का हाल

▪️ मतदान बूथ के अंदर मोबाइल फोन वर्जित रहेगा।
मतदान स्थल पर बस्ता/ बूथ लगाने हेतु पीठासीन की अनुमति आवश्यक है।

▪️ सुरक्षा कर्मी पोलिंग एजेंट के साथ किसी भी चुनावी गतिविधि में शामिल न हों।

▪️ सभी सुरक्षा कर्मी निर्वाचन ड्यूटी के दौरान साफ सुथरी वर्दी धारण करें। अनुशासन का पालन करते हुए सूझबूझ व शालीनता के साथ ड्यूटी करेंगे।

▪️ ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। निर्वाचन ड्यूटी में किसी भी प्रकार के मादक पदार्थ का सेवन न करें।

▪️ मतदान केंद्र में पीठासीन अधिकारी की अनुमति के बिना किसी को भी प्रवेश न करने दें।

▪️ मतदान स्थलों में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखेंगे तथा मतदान प्रभावित करने वाले अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  एफआरआई परिसर में पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक हुई

▪️ मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले किसी भी प्रकार की गतिविधि होने पर तत्काल जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट/पुलिस अधिकारी तथा संबंधित क्षेत्र के पुलिस/प्रशासन के प्राधिकारियों को सूचित करेंगे।

▪️सभी सुरक्षा कर्मियों को निष्पक्ष एवम् शांतिपूर्ण निर्वाचन की शुभकामनाएं देकर निर्वाचन ड्यूटी हेतु रवाना किया गया।

👉 नगर निकाय निर्वाचन 2025 को सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु निम्नलिखित पुलिस बल तैनात किया गया है:–

▪️राजपत्रित अधिकारी–09
▪️उपनिरीक्षक/अपर उपनिरीक्षक–147
▪️हेड कांस्टेबल–154
▪️कांस्टेबल–674
▪️होमगार्ड–540
▪️पी0आर0डी–180
▪️रिजर्व–114
कुल–1833

साथ ही तीन कंपनी डेढ़ सेक्शन पीएसी/आईआरबी भी तैनात की गईं हैं।

ब्रीफिंग के दौरान प्रमोद शाह सीओ नैनीताल, श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल सीओ लालकुआं, नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी, सुमित पांडे सीओ भवाली, भूपेंद्र सिंह भंडारी सीओ रामनगर, डी0आर0वर्मा सीओ समेत पुलिस के अन्य राजपत्रित अधिकारी, समेत निर्वाचन ड्यूटी में लगे सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad