कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के के कई छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की है

नैनीताल l कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के के कई छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की है। सांख्यिकी अधिकारी/शोध अधिकारी पद के लिए गणित विभाग के रोहित कुमार (एम.एससी. 2017, पीएच.डी. 2022), नरेंद्र बिस्वास (एम.एससी. 2017, पीएच.डी. 2022), किशन दानी (एम.एससी. 2022, पीएच.डी. अध्ययनरत) और दीपा थुवाल (एम.एससी. 2017) का चयन हुआ है। सहायक सांख्यिकी अधिकारी पद के लिए सुमन (एम.एससी. 2023) तथा अन्वेषक कम संगणक पद के लिए अल्का खाती (एम.एससी. 2017) चयनित हुई हैं। इसी क्रम में वाणिज्य विभाग के डॉ. गौतम रावत का चयन भी सहायक सांख्यिकी अधिकारी के रूप में हुआ है। कुलपति प्रो. दीवान एस. रावत ने इन सभी चयनित छात्रों और संकाय सदस्य को उनकी उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं विभागीय सहयोगियों ने भी सभी चयनित छात्रों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 773वे दिन भी जारी रहा।
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad