मनोज कुमार को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया

नैनीताल l वाल्मीकि धर्म समाज द्वारा पंतनगर में एक सम्मेलन आयोजित किया गया । सम्मेलन में राष्ट्रीय, प्रदेश जिला एवं नगर के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय प्रमुख भीम अनार्य द्वारा कई पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया। जिसमें जिला नैनीताल के राजेश, बेकरी कंपाउंड को मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया तथा मनोज कुमार को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया, भवाली से राजन को नगर अध्यक्ष बनाया गया।। सम्मेलन में राष्ट्रीय संचालक राकेश दानव , उत्तराखंड प्रभारी पारचे जी, मंडल सचिव दिनेश कटियार व प्रदेश सचिव एडवोकेट धर्मवीर, मुकेश हाईकोर्ट आदि उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार द्वारा कहा गया है कि सभी पदाधिकारी मिलकर प्रदेश के लिए कार्य करेंगे और प्रदेश को खुशहाल बनाने का संपूर्ण प्रयास करेंगे सभी को एक सूत्र में मिलकर कार्य करने का अवसर दिया जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष भीम अनार्य जी को कोटि-कोटि धन्यवाद किया गया।











