मंडल के कार्यकर्ताओं को दायित्व दिए गए

नैनीताल l भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व व जिला नेतृत्व का मंडल नैनीताल के कार्यकर्ताओं को महत्पूर्ण देने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया गया है l
पार्टी द्वारा चिकित्सा प्रकोष्ठ का संयोजक विमल बिष्ट निकाय प्रकोष्ठ का संयोजक अरविन्द पड़ियार लघु उद्योग प्रकोष्ठ का संयोजक हरीश भट्ट सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का सह संयोजक जगमोहन सिंह बिष्ट व्यापार प्रकोष्ठ का सह संयोजक पंकज राठौर विधि प्रकोष्ठ का सह संयोजक उमेश भट्ट प्रबुद्ध प्रकोष्ठ का सह संयोजक संजय साह सेवानिवृत कर्मचारी का सह संयोजक चंदन सिंह चामियाल को बनाया गया है l
सभी कार्यकर्ताओं को रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री भारत सरकार अजय भट्ट, नैनीतल की विधायक श्रीमती सरिता आर्या, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती शान्ति मेहरा, वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती विमला अधिकारी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी l

Advertisement