जनसंपर्क अभियान जारी रहेगा दिनेश गुरुरानी

नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा पौधारोपण अभियान के 853वे दिन उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय पदाधिकारी रमेश थलाल के नेतृत्व में पौधारोपण के साथ तल्ला बगड़ क्षेत्र में सिलोनी, सांवलीसेरा बगडीहाट बैड़ा के साथ जौलजीबी मेले में क्षेत्र की महान जनता से जनसंपर्क पर उत्तराखंड क्रांति दल के पक्ष में वोट देने की अपील की।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि जनता इस बार मन बना चुकी है कि उत्तराखंड क्रांति दल की सरकार बने।
रमेश थलाल ने कहा कि अब समय राज्य बचाने का है इस बार सभी का मत महत्वपूर्ण होगा ।
कार्यक्रम में राजेंद्र डिगारी, नवीन ग्वाल, प्रेम सिंह पूरनगिरी उपस्थित रहे।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका जनसंपर्क अभियान जारी रहेगा।